अप्रैल में भारत का निर्यात 24 प्रतिशत बढ़कर 38 अरब डॉलर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 3 मई 2022

अप्रैल में भारत का निर्यात 24 प्रतिशत बढ़कर 38 अरब डॉलर पर

india-expor-increase-in-april
नयी दिल्ली, तीन मई, भारत का वस्तुओं का निर्यात अप्रैल, 2022 में 24.22 प्रतिशत बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक और रसायन उत्पादों जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से अप्रैल में निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले माह के दौरान देश का आयात भी 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल, 2022 में व्यापार घाटा बढ़कर 20.07 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 15.29 अरब डॉलर पर था।

कोई टिप्पणी नहीं: