बिहार : रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से होंगी कांग्रेस उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 मई 2022

बिहार : रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से होंगी कांग्रेस उम्मीदवार

ranji-ranjan-candidaure-from-cg

दिल्ली : आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने राजीव शुक्ला को भी उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची कर दी है। पार्टी ने राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को प्रत्याशी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: