बंगाल में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 मई 2022

बंगाल में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत

three-died-in-rain-bangla
कोलकाता, एक मई, पश्चिम बंगाल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार शाम कोलकाता सहित बंगाल के दक्षिणी जिलों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बिजली गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में बांस का गेट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। हालांकि, बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं: