श्रीनगर 19 अगस्त, जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा उप जिले में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी नागरिकों के रूप में रह रहे थे। इनकी पहचान एजाज अहमद भट उर्फ हिलाल और नसीर अहमद मीर के रूप में की है। ये दोनों हंदवाड़ा के निवासी हैं और कथित तौर पर हमले की साजिश संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि गत चार अगस्त को संयुक्त बलों ने हंदवाड़ा में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया था। जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश में दो और लोगों की भूमिका सामने आई। इसके बाद भट और मीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस, 21वीं राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 92वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है।”
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022
कश्मीर में दो आतंकवादी गिरफ्तार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें