मधुबनी : डीएम ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामना दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

मधुबनी : डीएम ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामना दी

Madhubani-dm-wishes-dipawali
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने  समस्त जिलेवासियों को  दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सबकी सुखी, समृद्ध और आनंदमय जीवन की कामना किया है,साथ ही लोगो से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की भी अपील किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले में केवल अनुज्ञप्तिधारी पटाखा विक्रेताओं को ही पटाखा बेचने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा* कि *सरकार द्वारा पटाखा की खरीद बिक्री एवं इस्तेमाल पर मानक संचालन प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। इसके अंतर्गत माननीय* *सर्वोच्च न्यायालय के अनुदेशों के अक्षरशः पालन पर बल दिया गया है। अतः अनाधिकृत पटाखा के खरीद एवं बिक्री दोनो पर रोक है। जिलाधिकारी ने बताया कि अनाधिकृत पटाखा विक्रेताओं के बारे में सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: