बिहार : घर घर मोदी के नारे के बाद अब हर घर में सिलेंडर हुआ 1300 का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

बिहार : घर घर मोदी के नारे के बाद अब हर घर में सिलेंडर हुआ 1300 का

  • जन सुराज पदयात्रा के 20वां दिन पश्चिम चंपारण के रामनगर पहुंचे प्रशांत किशोर, पीएम मोदी पर किया हमला

Prashant-kishore-attack-modi
जन सुराज पदयात्रा के 20वें दिन आज प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ नरकटियागंज प्रखंड के टी पी वर्मा कॉलेज स्तिथ जन सुराज पदयात्रा शिविर से चलकर रामनगर प्रखंड पहुंचे। प्रशांत किशोर ने आज सुबह जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड के शिविर में प्रार्थना सभा से की।  इसके बाद अंबेडकर चौक मझरिया पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने सभी पदयात्रियों का स्वागत किया और इस पदयात्रा में प्रशांत किशोर के साथ शामिल हुए। बिनवलिया पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दुर्दशा से आप लोग पीड़ित है उसे दूर करने का संकल्प लेकर निकले हैं। इसी क्रम में पदयात्रा का हुजूम आगे बढ़ते हुए मलदहिया पोखरिया गांव से चलकर चामुआ, तोलाहा, धोकराहा, सोनखर, रामनगर पंचायत, अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम पहुंचा। जहां प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों ने रात्रि भोज और विश्राम किया। प्रशांत किशोर और उनके साथ चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों ने लगभग 21 किमी का सफर पैदल चलकर तय किया। 


सीगरी बहुआरी गांव में स्थानीय लोगों को जन सुराज की सोच पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने 'जन सुराज' के विचार को विस्तार से बताते हुए कहा कि जन सुराज की सोच के साथ वो लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। किशोर ने कहा कि मैं अकेले बिहार को बदल दूंगा, ऐसा नहीं है। जो भी ऐसा सोचते हैं वो गलत है। प्रशांत किशोर ने आगे जोड़ा की वो मजबूत लोग नहीं, सही लोगों को समाज में खोजने के लिए समाज में घूम रहे हैं। सही लोगों के एक साथ आने पर ही बिहार का सर्वांगीण विकास हो सकता है और उनका उद्देश्य यही है कि सभी सही लोगों को एक साथ एक मंच पर लाया जाए। सही लोगों की पहचान समाज को है, इसलिए समाज में जा रहे हैं। नरकटियागंज के लंगड़ा दिवालिया गांव में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मोदी जी को वोट मिल गया, जब घर-घर मोदी हो गया और वह प्रधानमंत्री बन गए। तब हर घर में सिलेंडर का दाम भी 500 रुपया से बढ़कर 1300 रुपया हो गया। मोदी जी 200 रुपया का 5 किलो अनाज देकर, आपकी जेब से 500 की जगह 1300 रुपए सिलेंडर के नाम पर निकलवा लेते हैं। अगली बार अगर जीत गए तो सिलेंडर का दाम 2000 से ज्यादा हो जाएगा।  आगे उन्होंने कहा कि फैक्ट्री लगाने का वादा बिहार में कर रहे हैं और फैक्ट्री लग गुजरात में रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: