बिहार : नीतीश कुमार की नाव डगमगा रही है : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

बिहार : नीतीश कुमार की नाव डगमगा रही है : प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-attack-nitish
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सीवान जिले के गोरेयाकोठी में जनता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बहुत लोगों को लगता है प्रशांत किशोर सरकार में आना चाहते हैं। अगर मुझे सरकार में आना होता तो इसके लिए मुझे पैदल चलने की कोई जरूरत नही थी। एक फोन करने पर सरकार में आ जाएंगे। अभी नीतीश कुमार की नाव डगमग रही है, बेचारे रोज मुझे बोलते हैं, कैसे भी मदद कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार में जाना होगा तो कल ही सरकार में आ जाएंगे। यह सरकार बनाने का अभियान नहीं है, यह व्यवस्था को बदलने का अभियान है। अगर बिहार को सुधारना है तो बिना समाज को जगाए हुए बिहार को नहीं सुधार सकते हैं, इसलिए सब कुछ दांव पर लगा कर अपना घर-परिवार और ऐशो-आराम छोड़कर यह काम करने निकले हैं। ताकि बिहार में एक नई व्यवस्था बनाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: