मधुबनी : जगवन मे बारहवॉ याज्ञवल्क्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

मधुबनी : जगवन मे बारहवॉ याज्ञवल्क्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

Yagyawalakya-mahotsav-madhubani
मधुबनी, जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के याज्ञवल्क्य नगर जगवन मे बारहवॉ याज्ञवल्क्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री याज्ञवल्क्य मंदिर उत्थान कमेटी के सौजन्य से आयोजित महोत्सव का उद्घाटन पूर्व जज विमल कुमार सिन्हा, कर्नाटक से आए नरसिंहमूर्ति नायक, विग्नेश कुमार मिश्र विजय कुमार यादव  सहित कई प्रमुख लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव की अध्यक्षता विनय कुमार सिन्हा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद्र झा ने किया। इस मौके पर पूर्व जज विमल कुमार सिन्हा सहित सभी आगत अतिथियों को कमेटी की ओर से मिथिला परंपरा अनुसार पाग, दोपटा एवं माला से स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमल सिन्हा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र का यह स्थल उपेक्षित है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों से इसे का ऐतिहासिक स्थल को विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि याज्ञवल्क्य ऋषि एक महान दार्शनिक और धार्मिक, वैदिक के परम विद्वान थे। उनकी विद्वता पूरे विश्व में विख्यात है। उनकी विद्वता के कारण ही राजा जनक ने अपनी पुरोहित नियुक्त किया था। वैदिक ज्ञान के कारण कई विद्वानों ने उन्हें प्रशंसा की। ऋषि ने शतपथ ब्राह्मण, शुक्ल युजर्वेद वाचस्नेही दृष्टा थे। अध्यात्मवेता ज्ञानी धर्मात्मा पुरुष थे। इस मौके पर पुस्तक का विमोचन, कवि संगोष्ठी एवं नशा उन्मूलन अभियान में हमारी भागीदारी विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यापति कवि गोष्ठी मंच के अध्यक्ष डॉ. जय नारायण गिरी, शिक्षाविद शिव शंकर राय, सुभाष चंद्र झा, सच्चिदानंद चौधरी, मुखिया राजेंद्र पासवान, मनोज झा, गणेश दास, विजय कुमार यादव, श्यामल किशोर सिन्हा सहित सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: