बिहार : आदित्य कुमार पासवान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

बिहार : आदित्य कुमार पासवान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष

aditya-kumar-paswan
पटना. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई ने आदित्य कुमार पासवान को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष मनोनीत किया है. कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी मो0 अफरोज खान की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई ने आदित्य कुमार पासवान को सेवादल के यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष बनाया है. श्री आदित्य कुमार पासवान के नियुक्ति से बिहार यंग ब्रिगेड सेवादल एक नयी ऊंचाई पर पहुंचेगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी. प्रदेश कांग्रेस के नेता श्री राज किशोर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक डा0 संजय कुमार, सेवादल के कार्यालय प्रभारी श्री विपिन झा ने सेवादल के यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार पासवान को बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है.

कोई टिप्पणी नहीं: