मधुबनी : आईरा ने जिले के कलुआही से संगठन चुनाव की शुरुआत की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 2 अप्रैल 2023

मधुबनी : आईरा ने जिले के कलुआही से संगठन चुनाव की शुरुआत की

  • सुनील कुमार सुमन अध्यक्ष, सरमोद कुमार लाल उपाध्यक्ष चुने गए

Aira-madhubani-starts-election
कलुआही/मधुबनी, आज 2/4 /2023 रविवार दिन के 2 बजे से कलुआही प्रखंड टीपीसी भवन में आईरा परिवार की  पदाधिकारीगण एवं सदस्यों के सर्वसम्मति से सभी पदों पर प्रखंड स्तरीय चुनाव कराया गया। आज कलुआही से मधुबनी जिला में ऐतिहासिक लोकतांत्रिक संगठन की बुनियादी आगाज  रखा गया। पत्रकारों का मजबूत ईरादा एवं चट्टानी एकता के तहत आईरा ने लोकतांत्रिक तरीके से संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह  कई पदाधिकारीगण थे। प्रखंड के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार सुमन, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ० सरमोद लाल दास, प्रखंड महासचिव शादाब अख्तर, प्रखंड कोषाध्यक्ष राजीव कुमार झा को इस ऐतिहासिक क्षण का ताज मिलने पर ढेरों शुभकामना एवं बधाई दिया गया। इसी उम्मीद के साथ संगठन में सभी मिलजूल कर रहे संगठन की हित के बारे में सोचें। आपसी मतभेद छोड़कर संगठन कैसे फले फुले और बढे उस पर हमेशा विचार-विमर्श होना चाहिए। संगठन की आर्थिक नींव कैसे मजबूत हो उस पर चर्चा होनी चाहिए। जिससे कि संगठन के किसी पत्रकार भाई को कोई दिक्कत हो तो मदद किया जा सके एवं पत्रकार की हितों के लिए लड़ाई लरा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: