जमशेदपुर : क्षत्रिय महासभा ने बाबूलाल को सौंपा ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

जमशेदपुर : क्षत्रिय महासभा ने बाबूलाल को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur-kshatriy-mahasabha
लाइव आर्यावर्त संवाददाता,, जमशेदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल  मरांडी के जमशेदपुर आगमन पर मुलाकात कर भाजपा नेता अभय सिंह व राजपूत समाज के अन्य लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान करने के आरोप में एक ज्ञापन सौंप कर मामले में संज्ञान लेकर सहयोग की मांग की।  बाबूलाल मरांडी ने क्षत्रिय समाज को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में एम एस मानस ,समरेश सिंह ,शुभम सिंह ,रवि शंकर सिंह ,अभिमन्यु ,संतोष सिंह ,अजीत सिंह आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: