मधुबनी : सुहागिनों ने वट सावित्री का पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 मई 2023

मधुबनी : सुहागिनों ने वट सावित्री का पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

Wat-sawitri-puja-madhubani
जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को सावित्री वट व्रत की। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। इस दौरान बरगद के पेड़ की पूजा का विधान किया।  इसे लेकर सुबह से बरगद के पेड़ पर महिलाएं उमड़ी। ब्रह्मबाबा स्थान, वाटर वेज चौक,ब्लॉक रोड,एफसीआई रोड,कमला रोड, कारगिल चौक,बेला चौक,यूनियन टोल आदि जगहों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पती के दीर्घायु की कामना की। शहर व कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा।महिलाएं सुबह से ही सज सवर कर घर में पकवान बनाने के बाद वट वृक्ष के नीचे पहुंची पूजा-अर्चना शुरू की। अक्षत रोली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान विष्णु का पूजन वंदन किया। वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखा। पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने पंडित जी से वट सावित्री की कथा सुनी। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ लगने लगी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर विधिविधान से पूजन वंदन किया।इस मौके पर पंडित अरविंद तिवारी ने बताया कि हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आता है। इस दिन वट सावित्री व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य पूर्ण होते हैं। इस पूजा को करने के लिए विशेष विधि-विधान है, जिसका पालन सख्ती से किया जाता है। वट सावित्री के पूजन सामग्री में बांस का पंखा, लाल कलावा, सुहाग का समान, मूर्तियां, धूप, दीप, घी, कच्चा सूत, चना, बरगद का फल, जल से भरा कलश आदि शामिल करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: