नई दिल्ली। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एम -123 गुरु हरकिशन नगर में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संरक्षक डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह चंद्रवंशी व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई और संगठन के विस्तार की रुपरेखा तैयार की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए संगठन के कार्य और विस्तार के साथ साथ हिंदुत्व के कई विषयों पर अपने विचार रखे।इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन द्वारा श्री अमन कुमार वर्मा को राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा के साथ नियुक्ति की गयी। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। बैठक के बाद प्रदेश कार्यालय पर ही सहभोज भोज के साथ बैठक संपन्न हुई।
सोमवार, 1 मई 2023

अमन कुमार वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें