पटना, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने सयुंक्त बयान जारी करते हुये कहा की भाजपा की कृपा से मुंगेर लोकसभा का चुनाव जितने वाले जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव मे अपनी राजनीतिक जनाधार का अंदाजा लग जायेगा। मोर्चा नेताओं ने कहा कि भाजपा से अलग होकर लोकसभा का चुनाव लड़कर जहा एक ओर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपना जनाधार नाप चुके है वहि दुसरी ओर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को अपनी जनाधार का गलतफहमी हो चुका है तो उनकी यह गलतफहमी लोकसभा चुनाव मे दूर हो जायेगी। मोर्चा नेताओं ने आगे कहा कि जदयू का बिहार मे कही कोई जनाधार नही है जदयू के नेता कितना भी प्रयास कर ले किन्तु लोकसभा के चुनाव मे बिहार मे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विजय रथ को रोक पाना संभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी आम जनों के समर्थन से आगामी लोकसभा के चुनाव में बिहार की सभी सीटें जीतने में पूर्णता सफल होगी।
रविवार, 14 मई 2023
बिहार : ललन सिंह को लोकसभा चुनाव मे अपने जनाधार का अंदाजा हो जायेगा : मोर्चा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें