बिहार : राहुल, खड़गे ने भारत जोड़ो घर की चाबी चंदन सहनी को सौंपी : युवा कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जून 2023

बिहार : राहुल, खड़गे ने भारत जोड़ो घर की चाबी चंदन सहनी को सौंपी : युवा कांग्रेस

Chandan-sahni-bihar-congress
पटना. ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के बाद पहली बार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी का आगमन सदाक़त आश्रम में हुआ जहां पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया. अभिनंदन समारोह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन  खरगे   जी का स्वागत हुआ. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास  वी बी के मार्गदर्शन पर बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में  राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे , प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने चंदन सहनी , गोसेह टोला,मुजफ्फरपुर निवासी  को  नव निर्माण गृह का चाबी सौंपा.

   

चंदन सहनी बैनर पोस्टर लगाने का काम भारत जोड़ो यात्रा में किया करते थे हमारे नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा जब कर्नाटक से गुजर रही थी तब वहां बैनर पोस्टर लगाने के क्रम में चंदन सहनी का पैर की हड्डी टूट गई और काफी जख्म हुआ. चंदन सहनी का परिवार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रहता था. इस समय चंदन सहनी की पत्नी आठवें महीने के गर्भ से थी. अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि चंदन सहनी का घर बनाया जाए और उनके परिवार का और देखभाल का खर्च वहन किया जाए. जब तक कि चंदन सहनी बिल्कुल ठीक रूप से स्वस्थ नहीं हो जाते हैं. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने चंदन सहनी की पत्नी ,उनके परिवार उनके बच्चों का पूरा खर्चा उठाया और उनके जमीन पर एक नया घर बना कर हमारे नेता राहुल गांधी जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी , बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जी के द्वारा उनको आज नए घर की चाबी सौंपी गई.चंदन सहनी और उसके परिवार ने नव निर्मित घर का नाम ‘भारत जोड़ो घर रखा है‘!

कोई टिप्पणी नहीं: