- बीएसआई पर जारी प्रमोद पटेल की स्मृति में अंडर-19 क्रिकेट ट्राफी

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही स्वर्गीय प्रमोद पटेल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट ट्राफी में बुधवार को लगातार तीन मैच जीतकर सीहोर पीपीसीए अकादमी ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इस मैच में पीपीसीए ने सेंट पोल को सात विकेट से हराया था। इस मैच के दौरान सीहोर के उभरते गेंदबाज राज कुशवाहा ने छह ओवर में मात्र 13 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। बुधवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट पोल की टीम ने 34.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 103 रन बनाए थे। इसमें अंश यादव ने 31 रन, पर्थ ने 17 रन और संस्कार ने 35 गेंद पर 22 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। वहीं पीपीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज कुशवाहा ने छह ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट, आदित्य अग्रवाल ने 3.2 ओवर में चार रन देकर दो विकेट, लक्की प्रजापति और आयुष ने एक-एक विकेट हासिल किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीपीसीए ने यह मैच तीन विकेट खोकर 17.2 ओवर में यह मैच सात विकेट से जीत लिया। इस मैच में पीपीसीए की ओर से उर्स ने 27 गेंद पर 19 रन, विकास ने 22 गेंद पर 21 रन, और आदित्य अग्रवाल ने 22 गेंद पर 33 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके अलावा सेंट पोल की ओर से खुशी यादव ने पांच ओवर में 22 रन देकर दो विकेट और संस्कार ने पांच ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
शुक्रवार को खेला जाएगा अकिरा और सेंट पोल के मध्य मैच
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी मैच शुक्रवार की सुबह सेंट पोल और अकिरा के मध्य खेला जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता का सेमीफाइनल चरण 20 मार्च और फाइनल मैच 22 को खेला जाएगा। बुधवार को हुए मुकाबले में वरिष्ठ क्रिकेटर हेमंत केसरिया, अभिषेक परसाई और मनोज दीक्षित मामा आदि ने राज कुशवाहा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें