जमशेदपुर, विजय सिंह , लाइव आर्यावर्त, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, धारा 370 ,सीएए के साथ भ्रष्टाचार के आरोप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद संभावित सहानुभूति भावना, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी की हाल ही में झारखंड में संपन्न भारत न्याय यात्रा से कांग्रेस के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच राज्य की सभी 14 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के बीच भारतीय जनता पार्टी की नजर पूर्व में विजेता सभी सीटों पर वोट शेयर बढ़ाने पर हो सकती है,विशेषकर उन सीटों पर जहाँ 2019 के लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से कम वोट शेयर के साथ जीत मिली थी.झारखंड की राजनीति में बेहतर दखल रखने वाले राजनीतिक परिवार शिबू सोरेन की बड़ी बहु झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी, सिंहभूम सीट से झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र सांसद रही गीता कोड़ा की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री और क्रमश: दुमका व सिंहभूम से भाजपा उम्मीदवार बनाया जाना 14 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ 2024 में ही राज्य विधानसभा के आसन्न चुनाव के मद्देनजर वोट शेयर बढ़ाने की रणनीति की ओर भी इंगित करती है. फिलहाल झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 12 सांसद ( गीता कोड़ा सहित) भाजपा, 1 सांसद झामुमो और 1 सांसद भाजपा सहयोगी आजसू के पास है. 2019 के संसदीय चुनाव में झारखंड की 14 सीटों पर दुमका से सुनील सोरेन( 47%), गोड्डा से निशिकांत दुबे (56%), चतरा से सुनील कुमार सिंह (57%), कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी (62%), धनबाद से पशुपति नाथ सिंह (62%), रांची से संजय सेठ (57%), जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो ( 59%), खूंटी से अर्जुन मुंडा ( 46%), लोहरदगा से सुदर्शन भगत (45.5%), पलामू से विष्णु दयाल राम (62% )और हजारीबाग से जयंत सिन्हा ( 67%) भाजपा से सांसद चुने गए थे. सिंहभूम संसदीय सीट से गीता कोड़ा ( 49% ,अब भाजपा में) कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुईं थी,वहीं राजमहल से विजय हांसदा (48%) झारखंड मुक्ति मोर्चा व गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी (59%) भाजपा सहयोगी आजसू पार्टी से जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे. 2024 के आसन्न लोकसभा चुनाव में झारखंड से भारतीय जनता पार्टी ने अब तक राजमहल से लोबिन हेम्ब्रम, दुमका से सीता सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, चतरा से कालीचरण सिंह, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, धनबाद से ढुलु महतो, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा,खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव व पलामू से बी.डी.राम को प्रत्याशी घोषित किया है.
गुरुवार, 28 मार्च 2024
झारखंड विशेष : वोट शेयर बढ़ाने पर भाजपा की होगी नजर
Tags
# चुनाव
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
# सम्पादकीय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सम्पादकीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें