सीहोर : सीनियर खिलाड़ी विजेन्द्र परमार नेशनल रेफरी के लिए चयनित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 अप्रैल 2024

सीहोर : सीनियर खिलाड़ी विजेन्द्र परमार नेशनल रेफरी के लिए चयनित

Vijyendra-parmar-sehore
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से स्ट्राइकर के रूप में सीनियर टीम में खेलने वाले विजेन्द्र परमार नेशनल रेफरी के लिए चयनित हुए है। गुजरात में आयोजित आल इंडिया फेडरेशन द्वारा नेशनल रेफरी का फिटनेश टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस टेस्ट में परमार ने सफलता प्राप्त की। हाल के दिनों में वह पिछले कई सालों से मध्यप्रदेश के कोच की भूमिका निभा रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि परमार मध्य प्रदेश एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन में रेफरशिप कर रहे थे कई बार मध्य प्रदेश की बड़ी प्रतियोगिता में रेफरशिप करने का अनुभव रहा है वह बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हैं सीहोर जिले में जिला एवं प्रदेश की कई प्रतियोगिता में रेफरी का दायित्व निभा चुके हैं। नेशनल रेफरी के रूप में परमार के चयनित होने पर मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित रंजन देव, एचएस नकवी पीके बोस, एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जीके श्रीवास्तव वर्किंग प्रेसिडेंट आलोक चंचोरिया, विधायक सुदेश राय, रमेश सक्सेना, अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, मोहन चौरसिया, आशीष पिल्ले, आनंद उपाध्याय, मनोज दीक्षित मामा, विपिन परमार, मनोज अहिरवार, वीरु वर्मा, मदन कुशवाहा, चेतन मेवाड़ा, अतुल कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, दीपक गुरवानी आदि ने बधाई दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: