फतेहपुर : नड्डा ने बिन्दकी में की विशाल जनसभा, कहा- इंडी गठबंधन के अधिकांश नेता जेल में या बेल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 मई 2024

फतेहपुर : नड्डा ने बिन्दकी में की विशाल जनसभा, कहा- इंडी गठबंधन के अधिकांश नेता जेल में या बेल में

  • आप सबकी तालियों की गड़गड़ाहट बता रही है कि आप सबने साध्वी को पुनः संसद में भेज दिया है

Nadda-in-fatehpur
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में बिन्दकी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अबकी बार 400 पार नारे को सफल बनाने की अपील की। भाजपा के स्टार प्रचारकों का फतेहपुर में आने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को चुनाव प्रचार को धार देने फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के बिन्दकी विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित जनसभा में फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी सहित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 


जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय में बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है।  सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवों में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। पहले लोग गंभीर बीमारी से इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। भाजपा के संकल्प पत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगो को भी पांच लाख तक का उपचार देने का वादा किया है।


आगे श्री नड्डा ने कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया। मोदी सरकार ने 10 साल में ऑल वेदर रोड बनवाई, बॉर्डर एरिया में सड़कों और सुविधाओं को बढ़ाया है। फतेहपुर को भी मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, सीवर लाइन जैसी मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के कार्य किए हैं। अब हर घर सौर ऊर्जा होगी। बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही। चार करोड़ घर देश में बने हैं अभी तीन करोड़ घर और बनाये जाएंगे और विद्युत का बिल फ्री करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का भी कार्य चल रहा है वहीं उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति को विजयी बनाने की अपील की है। जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और दावा किया कि देश आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में प्रगति कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा "हम सबका साथ, सबका  विकास' के विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत एक वैश्विक नेता के रूप में चमक रहा है मोदी 3.0 में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसी दौरान श्री नड्डा ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 'बाबू जी' कल्याण सिंह के निधन के वक्त अखिलेश यादव 500 मीटर दूर थे लेकिन फूल चढ़ाने भी नहीं गए जबकि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद 500 किमी दूर चलकर गए।


इस अवसर पर प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष), राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री), साध्वी निरंजन ज्योति (सांसद फतेहपुर/लोकसभा प्रत्याशी), मुखलाल पाल (जिलाध्यक्ष), रंजना उपाध्याय (जिला प्रभारी),  राजेंद्र पटेल (विधायक जहानाबाद), कृष्णा पासवान (विधायक खागा), अविनाश सिंह (एम एल सी), जय कुमार सिंह जैकी (विधायक बिंदकी), विकास गुप्ता (विधायक अयाह शाह), अभय प्रताप सिंह (अध्यक्ष जिलापंचायत), रणवेन्द्र प्रताप सिंह (पूर्व मंत्री), करण सिंह पटेल (पूर्व विधायक), आदित्य पांडेय (पूर्व विधायक), विक्रम सिंह (पूर्व विधायक), राजेंद्र चौहान (लोकसभा प्रभारी), दिनेश बाजपेई (लोकसभा संयोजक), रमाकांत त्रिपाठी, प्रभुदत्त दीक्षित, प्रमोद द्विवेदी, उदय लोधी, पुष्पराज पटेल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह गौतम, रमनजीत सिंह (प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख, मलवा), मधुराज विश्वकर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजयुमो), शुशील शुक्ला, अजीत कुमार सैनी (मीडिया प्रमुख, विधानसभा बिंदकी), अतुल द्विवेदी (मण्डल अध्यक्ष बिंदकी), प्रशून तिवारी, सत्यम अग्रवाल , राम महेश निषाद, निर्मल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, आशुतोष सहित सभी मंडल व शक्ति केंद्र के साथ ही बूथ अध्यक्ष अध्यक्ष और भारी संख्या में भाजपा  कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।


इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष के संकल्प पत्र पर कहा कि विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया, सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सारे भ्रष्टाचारी मिल गए, कांग्रेस शासन काल में धरती से लेकर आसमान तक घोटाला किया। यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया, ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए, सारे परिवार की पार्टियां हैं। इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल में हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है

कोई टिप्पणी नहीं: