सीहोर : खाटू श्याम बाबा की पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु का जिला संस्कार मंच ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

सीहोर : खाटू श्याम बाबा की पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु का जिला संस्कार मंच ने किया स्वागत

Khatu-shyam-sehore
सीहोर।  बाबा खाटू श्याम की पैदल यात्रा के लिए 24 श्याम प्रेमी सिवनी मालवा के बानापुरा फेर मोहल्ले से रवाना हुए। श्याम श्याम प्रेमी राजस्थान स्थित खाटू श्याम के मंदिर लगभग 18 दिनों में 900 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचेंगे। पैदल यात्रा पर हेमंत पालीवाल, संदीप केवट, आकाश जावरे, विवेक राव आदि का शहर के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर और गणेश मंदिर मार्ग पर जिला संस्कार मंच के तत्वाधान में भक्तों ने स्वागत किया। कार में खाटू श्याम का दरबार लगाया गया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री श्याम मित्र मंडल के हेमंत पालीवाल ने बताया कि हर साल हम सभी श्रद्धालु क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम के मंदिर में जाते है और लगातार कई सालों से मित्र मंडल सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर पर पहुंचते है। बुधवार को श्री श्याम मित्र मंडल का स्वागत करते हुए जिला संस्कार मंच के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि सिवनी मालवा के श्री श्याम मित्र मंडल पिछले चार सालों से बाबा के धाम पर पैदल यात्रा करता है। मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने बाबा  को प्रसादी चढ़ाई। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। मंडल के द्वारा निरंतर सालों से पैदल यात्रा का क्रम जारी है। पैदल श्रद्धालु श्री पालीवाल का कहना है कि वे हर साल करीब 900 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं। शुरू में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी लेकिन उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने बताया कि श्याम भक्त होने के कारण उनका हौसला बढ़ता ही गया। उनका मानना है कि इसके पीछे भी खाटू श्याम जी का हाथ है। आज से पांच साल पहले यात्रा की थी। पैदल यात्रा शुरू की। इस दौरान वे कई श्याम भक्तों से मुलाकात करते हैं। कई गांव से होते हुए निकलते हैं और जहां भी जाते हैं वहां श्याम भक्त इनका स्वागत जरूर करते हैं। हम अब कालापीपल में पहुंचेंगे और उसके बाद आगे की यात्रा तय होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: