- भाई की मौत के बाद एसपी से बहन ने लगाई मदद की गुहार, जिले में थम नहीं रहा है अनुसूचित जाति पर अत्याचार
- पीडि़त परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे, बदमाश कोतवाली थाना पुलिस ने काटी एनसीआर

सीहोर। अनुसूचित जाति के लोगों पर जिले में अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीडि़त अनुसूचित जाति के नागरिकों की सुनवाई भी कोई नही कर रहा है। एैसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पचामा में सामने आया है। भाई की मौत के बाद दबंगों के द्वारा घर पर कब्जा कर ताला जडऩे और फर्जीबाड़ा कर मकान अपने नाम कराने का आरोप पीडि़ता अनुसुचित जाति की वृद्धा बहन ने लगाया है। पीडि़त परिवार को जान से मारने की धमकी दबंग दे रहे है। बार बार कच्चे घर के दरवाजे पर ताला जड़ रहे है। कोतवाली थाना पुलिस ने केवल दंबगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली है,दबंग बेखौफ घूम रहे है। पीडि़ता वृद्धा ने बुधवार को कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अयोध्या बाई पति रामचरण बलाई ने बताया की बीते दिनों भाई नन्नुलाल मालवीय पुत्र छीतू मालवीय की मृत्यु हो गई है और भाभी केशर बाई की पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी कोई संतान नहीं थी जिस कारण मेरे द्वारा भाई के घर रहकर ही उनका ध्यान रखा जा रहा था। भाई की अचानक मौत के बाद गांव के बिट्टू पिता मुकेश चौहान और जसपाल चौहान पिता घनश्याम चौहान द्वारा के द्वारा अपने साथियों के साथ 18 दिसंबर की सुबह 10 बजे पहुंचकर जबरन घर के दरबाजे पर ताला लगा दिया गया। मेरे विरोध करने पर बताया की हमने यह मकान खरीद लिया है लेकिन कोई मकान खरीदने के कोई दस्तावेज नहीं दिखाए और घर में ताला जड़ दिया। घर नहीं छोडऩे पर गांलियां दी और जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता का आरोप है की बिट्टू चौहान और जसपाल चौहान ने पंचायत कार्यालय में
फर्जीबाड़ा कर मकान अपने नाम भी करा लिया है जबकी भाई मृतक नन्नुलाल मालवीय ने मकान कभी किसी को बेचा ही नही है। पीडि़ता वृद्धा अयोध्या बाई ने कहा की ठाकुर परिवार के द्वारा जबरन मकान पर कब्जा किया जा रहा है जिस की शिकायत तहसील कार्यालय, कोतवाली थाना सहित अन्य सरकारी कार्यालय में कर चुकी है लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। मेरे बेटे को भी अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें