पटना : प्रशांत किशोर का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में बीजेपी नेतृत्वविहीन है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

पटना : प्रशांत किशोर का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में बीजेपी नेतृत्वविहीन है

  • गांवों में 10 फीसदी लोग भी बिहार बीजेपी अध्यक्ष को नहीं पहचानते, ऐसे लोगों के सहारे बीजेपी बिहार कैसे जीत सकती है

Prashant-kishore-attack-bjp-bihar
पटना (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बिहार बीजेपी अध्यक्ष को किसी गांव में खड़ा कर दिया जाए तो 10 फीसदी लोग भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। ये वही बीजेपी है जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है लेकिन बिहार में उसकी हालत दयनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के पास अपना कोई मजबूत चेहरा नहीं है। नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाकर बीजेपी खुद डूब रही है। आज बिहार में बीजेपी के पास कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है और इसीलिए उन्होंने 43 विधायकों के साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखा है। प्रशांत किशोर ने इसे बीजेपी की बड़ी रणनीतिक भूल बताया और दावा किया कि पार्टी को अगले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि अगर पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास और बिहार की समस्याओं को लेकर एक भी मीटिंग की होती तो वो अपना पूरा अभियान वापस लेकर NDA का समर्थन कर देते। बिहार ने जाति-धर्म सब भूलकर मोदी जी को जिताया, लेकिन मोदी जी को बिहार की चिंता नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: