मधुबनी (रजनीश के झा)। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में 113 वरीय अधिकारियों ने 14 प्रखंडों के 113 पंचायतों में सरकार की नलजल योजन का किया औचक निरीक्षण। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को पूरी गुणवत्ता के साथ सुचारू संचालन हेतु सभी 113 पंचायतों के सभी वार्डो का संबधित अधिकारियों के द्वारा सघन जाँच किया गया। जांच के क्रम में बोरिंग की स्थिति, पंप मोटर की स्थिति, स्टार्टर एवं पैनल की स्थिति, विद्युत मीटर पाइप लाइन की स्थिति,पंप हाउस की स्थिति, टावर की स्थिति, जलापूर्ति की स्थिति, योजना के अंतर्गत क्लोरिनिएटर की स्थिति आदि की जाँच की गई, वही पदाधिकारियों ने योजना को लेकर ग्रामीणों से भी फीडबैक भी लिया। जाँच के उपरांत सभी पदाधिकारियों द्वारा अपना प्रतिवेदन जिला पंचायती राज शाखा को उपलब्ध करवाया गया गया, जिसके आलोक में विभाग द्वारा समेकित प्रतिवेदन तैयार कर अग्रेतर करवाई हेतु संबधित विभाग को भेजा जाएगा।
बुधवार, 18 दिसंबर 2024
मधुबनी : अधिकारियों ने नलजल योजन का किया औचक निरीक्षण
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें