मधुबनी : भाकपा–माले के जिला कार्यालय पर पर मना संकल्प दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

मधुबनी : भाकपा–माले के जिला कार्यालय पर पर मना संकल्प दिवस

Cpi-ml-madhubani
मालेनगर /मधुबनी, 18 दिसंबर (रजनीश के झा)। भकपा(माले)के मधुबनी जिला कार्यालय पर माले कार्यकर्ताओं ने कामरेड बिशंभर कामत की अध्यक्षता में दिवंगत माले महासचिव कामरेड बिनोद मिश्र की 26 वीं स्मृति दिवस पर संकल्प दिवस मनाया. कार्यालय कैम्पस में पार्टी का झंडा फहराया गया. एवं कामरेड बिनोद मिश्र के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित होने की प्रतिज्ञा किया. माले नगर लोकल कमिटी सचिव कामरेड बिशंभर कामत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला स्थायी समिती सदस्य सह बेनीपट्टी प्रखंड माले सचिव श्याम पंडित ने कहा कि भारत के कम्युनिस्ट आंदोलन के महानायक जिन्होंने शिथिल होते कम्युनिस्ट आंदोलन को 80–90 के दशक में नया आवेग दिया।कम्युनिस्ट आंदोलन को नए नए प्रयोगों से नया तेवर दिया।कम्युनिस्ट आंदोलन के आमूल परिर्वतनकारी केंद्र भाकपा माले को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित किया।आज उनका स्मृति दिवस है जिसे पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मनाती है।आज के ही दिन लखनऊ में चल रही केंद्रीय कमिटी की बैठक के दरम्यान हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी अंतिम यात्रा पटना में यादगार बन गया।लाखों की संख्या में दलित गरीब और राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी।बांस घाट पर विशाल आम सभा हुई जिसे महासचिव की जिम्मेवारी दी गई युवा कम्युनिस्ट नेता दीपंकर भट्टाचार्य सहित अन्यों ने संबोधित किए।उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए भाकपा माले आज हिंदी पट्टी की बड़ी पार्टी बनी है और पूरे देश में पहचान बनाई है।दलित गरीबों के आंदोलन के साथ छात्र–युवा और ट्रेड यूनियन आंदोलन में नया प्रतिमान स्थापित किया है। बैठक में पार्टी सदस्यों का नवीकरण भी किया गया। पार्टी कार्यालय के नागार्जुन सभागार में दिनांक 22दिसंबर को होने बाले पार्टी कार्यकर्ताओं के कंवेंशन को सफल बनाने के लिए योजना बनाई गई. बैठक में मोहम्मद ईमरान, दुर्गेस कामत, राम पासवान, जग्गाथ साह, राम नारायण ठाकुर, बेचनी देवी सहित लगभग   50 कामरेडो ने भाग लिया.

कोई टिप्पणी नहीं: