अखिल भारतवर्षींय श्री गुर्जंरगौड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी महिला विंग जिलाध्यक्ष अलका शर्मा, रेखा दुबे, अरूण व्यास, कमलेश व्यास, अंकित जोशी,सुदीप दुबे, दिनेश जोशी, राजेंद्र व्यास, राजेंद्र दुबे, दिनेश व्यास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी का आभार व्यक्त कर नव मनोनीत राष्ट्रीय सचिव पं राजेश दुबे,कार्यकारिणी सदस्य पं गोपाल कृष्ण दुबे का स्वागत कर बधाई दी। मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा किे संगठन के कार्यो को अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाएंगे और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
सीहोर। अखिल भारतवर्षींय श्री गुर्जंरगौड़ ब्राह्मण महासभा ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए हनुमान फाटक रोड कस्बा निवासी पं राजेश दुबे को राष्ट्रीय सचिव एवं पं गोपाल कृष्ण दुबे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। यह गौरवपूर्ण नियुक्ति अखिल भारतवर्षींय श्री गुर्जंरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी की अनुशंसा पर की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें