सीहोर : खाचरोद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रखंड अभ्यास वर्ग आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 13 जुलाई 2025

सीहोर : खाचरोद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रखंड अभ्यास वर्ग आयोजित

  • विहिप ने शुरू की बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारी 

Vhp-sehore
सीहोर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में प्रखंड खाचरोद का प्रखंड अभ्यास वर्ग रविवार को  खाचरोद के निजी स्कूल परिसर में रखा गया । वर्ग में कार्यकर्ताओ को संगठनात्मक प्रशिक्षण विभाग संगठन मंत्री भानुसिंह राजपूत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विश्व हिंदू परिषदबजरंग दल के आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रखंड के कार्यकर्ताओं को बताया गया।उन्होंने कहा कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम की योजना इकाई स्तर पर कार्यक्रम करने  के लिए संपर्क अधिकारी बनाएं गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  जिला उपाध्यक्ष  रेवा शंकर जाट जिला मार्गदर्शन मंडल प्रमुख पं मोहित राम पाठक प्रखंड अध्यक्ष बलराम जाट प्रखंड संयोजक  आके सिंह  प्रखंड सहमंत्री  राम निवास जाट रामसिंह धर्मेंद्र, बनेसिंह  एवं प्रखंड कार्य समिति खंड समिति इकाई अध्यक्ष मंत्री संयोजक एवं खाचरोद प्रखंड के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति  रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: