ट्रेलर को लेकर निरहुआ ने कहा कि यह फिल्म मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। फिल्म में मेरा जो किरदार है, वह काफी अलग तरीके का है, जिसको किरदार निभाना आसान नहीं था, लेकिन निर्देशक महम्मूद आलम और पूरी टीम की मेहनत से यह संभव हुआ। दर्शकों का जो प्यार मुझे ट्रेलर पर मिल रहा है, वह वाकई खास है। मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। फिल्म “बलमा बड़ा नादान 2” का निर्माण महम्मूद आलम और समीर आफताब ने किया है, जबकि निर्देशन का जिम्मा महम्मूद आलम ने संभाला है। फिल्म को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन और राजकुमार सिंह ने प्रस्तुत किया है। फिल्म की कहानी, संवाद और प्रस्तुति में एक अलग रंग देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा बताया कि हमने कोशिश की है कि दर्शकों को एक बेहतरीन कहानी, मनोरंजन और भावनाओं से भरी फिल्म मिले। निरहुआ और ऋचा दीक्षित समेत पूरी टीम ने शानदार काम किया है। ट्रेलर पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया हमें फिल्म की सफलता का भरोसा दिला रही है। हम चाहेंगे कि दर्शक इस फिल्म को उसी प्यार से देखें, जैसे वे भोजपुरी सिनेमा को हमेशा अपनाते आए हैं।
गौरतलब है कि फिल्म के गानों में आवाज़ दी है भोजपुरी संगीत जगत के स्टार गायक नीलकमल सिंह, शिल्पी राज, कल्पना पटौवारी, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली और प्रतिमा पंडित ने। संगीतकार मधुकर आनंद ने अपनी धुनों से फिल्म को और खास बना दिया है। गानों के बोल जाहिद अख्तर, प्यारेलाल यादव, विनय बिहारी और संदीप सज्जन ने लिखे हैं। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में निरहुआ और ऋचा दीक्षित के साथ संजय पांडे, विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख, अंजली चौहान और अनुप अरोड़ा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। सिनेमैटोग्राफी सुनील अहर ने की है जबकि एक्शन का निर्देशन दिलिप यादव ने किया है। एडिटिंग गुल मोहम्मद अंसारी और मार्केटिंग विजय यादव द्वारा संभाली गई है। कुल मिलाकर, “बलमा बड़ा नादान 2” का ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा है और इसके आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें