पटना, 12 अगस्त (रजनीश के झा)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी. पटना द्वारा तिरंगा रैली एवं नौका प्रदर्शन। सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय, एस.एस.बी. पटना द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों के साथ संत कैरेंस स्कूल, पटना के 75 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम के तहत आर.आर.टी. टीम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देते हुए कंगन घाट से भद्रघाट तक नौकायान का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा फहराते हुए नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार, 12 अगस्त 2025
पटना : SSB का तिरंगा रैली एवं नौका प्रदर्शन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें