सीहोर : सहकारिता कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

सीहोर : सहकारिता कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

Co-oprative-employee-sehore
सीहोर। सहकारिता कर्मचारियों ने पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर भोपाल में विन्धायंचल भवन का घेराव किया था तीन सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई लेकिन जो उनकी मांगे थी अभी तक पूरी नहीं हो पाई अब प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा जिसमें 54 हजार से अधिक सहकारिता कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता और कर्मचारी शामिल होंगे क्योंकि पिछले समय जब विंध्याचल भवन का घेराव किया गया था तब भी केवल आश्वासन दिया गया लेकिन मांग पूरी नहीं हुई प्रमुख मांगे सहकारिता कर्मचारियों की ये है कि 60 प्रतिशत कर्मचारियों का जिला बैंकों में चयन आज तक नहीं हुजा तत्काल चयन कराया जाये अक्टूबर 2023 से प्रति विक्रेता 18 माह का 54000 जो मात्र 18 जिलों को निल है एवं 34 जिलों में अभी तक भुगतान नहीं किया गया है जिले के कर्मचारियों को तत्काल प्रदान किया जाये बढ़ा हुआा वेतन जिले के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है उन्हें तत्काल शासन के आदेश अनुसार भुगतान करें एवं सहकारिता कर्मचारियों की जो मांगे हैं सभी मांगे समय पर पूरी करें। 

कोई टिप्पणी नहीं: