सीहोर : भव्य रूप से किया जाएगा हनुमान मंदिर का निर्माण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 अगस्त 2025

सीहोर : भव्य रूप से किया जाएगा हनुमान मंदिर का निर्माण

Hanuman-mandir-sehore
सीहोर। शहर के बस स्टैंड पर भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।  यहां पर बाहर के कलाकारों के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे की प्रेरणा और मार्गदर्शन एवं समिति अध्यक्ष समाजसेवी  रुद्र कुमार राठौर सहित समस्त नगरवासियों के सहयोग से बस स्टैंड पर सिद्ध हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। जीर्णोद्धार के बाद भव्य स्वरूप लिए इस मंदिर की आवश्यकता अनुरूप अध्यक्ष एवं समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार पंडित श्री कटारे बाबा के मार्गदर्शन में उनके साथ महेश मीणा, दुर्गेश तिवारी और गुड्डू विश्वकर्मा ने चीचली जिला नरसिंहपुर से मंदिर के लिए आवश्यक सामग्री,दो विशालकाय घंटे जिनका वजन 240 किलोग्राम है के साथ एक गदा, कलश, शंख सहित अन्य सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर पर अध्यक्ष सहित उपस्थित समिति के सदस्यों एवं पुजारी एवं भक्तजनों ने सभी का स्वागत किया और अगली कार्ययोजना पर चर्चा की। 

कोई टिप्पणी नहीं: