मुंबई : 'द राजा साहब'’ का धमाका-निधि अग्रवाल के जन्मदिन पर नया पोस्टर रिलीज़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2025

मुंबई : 'द राजा साहब'’ का धमाका-निधि अग्रवाल के जन्मदिन पर नया पोस्टर रिलीज़

Nidhi-aggrawal
मुंबई (अनिल बेदाग) : प्रभास की मच-अवेटेड हॉरर-फैंटेसी फिल्म द राजा साहब'  का क्रेज़ हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले महीने जहाँ फैन्स को संजय दत्त और मालविका मोहनन की धांसू झलक दिखाई गई थी, वहीं आज टीम ने निधि अग्रवाल के बर्थडे पर उनका नया पोस्टर रिलीज़ कर धमाका कर दिया।


पोस्टर में निधि बेहद नाज़ुक और ख़ूबसूरत दिख रही हैं। सफ़ेद लेस के घूँघट में लिपटी, हाथ जोड़कर दीयों की रोशनी में मुस्कुराती हुईं – उनका ये लुक एक साथ शांति, पवित्रता और रहस्यमयी आभा बिखेरता है। प्यारा सा स्माइल और कैंडल्स की रोशनी, पोस्टर को दिव्य और जादुई दोनों बना देती है। इस मासूमियत के पीछे हॉरर फैंटेसी की रहस्यमयी कहानी की झलक भी साफ नज़र आती है। मारुति द्वारा निर्देशित और पीपल मीडिया फैक्ट्री  के बैनर तले बनी ये फिल्म पहले से ही चर्चा में है। थमन एस का धमाकेदार म्यूज़िक और प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और बोमन ईरानी जैसे स्टारकास्ट के साथ, द राजा साहब'  पाँच भाषाओं (तेलुगू, हिन्दी, तमिल, मलयालम, कन्नड़) में रिलीज़ होने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं: