मुंबई : सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2025

मुंबई : सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

Stock-market-jumps
मुंबई (रजनीश के झा)। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक की बढ़त के साथ 81,619.59 अंक पर और निफ्टी 322.2 अंक चढ़कर 24,953.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे। लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज किया गया। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत फिसलकर 65.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,926.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुद्रा एवं शेयर बाजार बंद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: