सीहोर : समाधि स्थल पर दी गई स्व ऋषभ गांधी को पुष्पांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 अगस्त 2025

सीहोर : समाधि स्थल पर दी गई स्व ऋषभ गांधी को पुष्पांजलि

  • निडरता राष्ट्रीयता पत्रकारिता ही था दादा का सिद्धांत-शर्मा

Tribute-rishabh-gandhi-sehore
सीहोर। समाधि स्थल पर रविवार सुबह वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ऋषभ गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवियों कवियों कहानीकारों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों पत्रकारो और नागरिकों ने स्वर्गीय श्री गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और विनम्र पुष्पाजंली अर्पित कर उनकी विशिष्ट पत्रकारिता एवं व्यक्तित्व को याद कर उनकी स्मृति में पौधारोपण किया।मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोज शर्मा ने स्व गांधी के पहले राष्ट्रीयता फिर पत्रकारिता और फिर मित्रता वाले सिद्धांत को उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया उन्होने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा जन-जन तक पहुंचने वाले समाधि स्थल के प्रति आस्था जगा कर बलिदानियों की रक्त रंजित गाथा को जन जन तक पहुंचने में संघर्षशील रहे सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारिता के पुरोधा निडर और साहसिक वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ऋषभ गांधी दादा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व के विषय में और अधिक जानकर मन उत्साह प्रशंन्नता से भर गया है उन्होने हमेशा देश और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को ऊचा उठाकर रखा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण ताम्रकार ने स्व गांधी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और युवा पत्रकारों को उनकी कठौर पत्रकारिता से सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संत मोहितराम पाठक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमबंधू शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश उपाध्याय,वरिष्ठ पत्रकार केजी बैरागी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान एवं श्वेतांबर समाज से कपिल जैन,राजेंद्र गांधी,रूपेश शाह मयंक जैन,अंकुश गांधी ने भी स्व गांधी को याद कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन पवन विश्वकर्मा एवं आभार राजेंद्र नागर के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामगोपाल सेन, डॉ आशुतोष दिक्षित, जयंत शाह, विनय भटेले,नरेन्द्र खंगराले, सेवा यादव, आनंद गांधी, हरीश विश्वकर्मा, मनोज दीक्षित, नीरज खत्री, अजहर बाबा, किशन बाबा, गौतम शाह, हरिओम दाऊ, आशीष राठौर, कपिल वनवट, सुधाकर शाह,धीरज साहु,दिलीप गांधी सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुध नागरिक शामिल रहे।



कोई टिप्पणी नहीं: