- एसपी ने थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी एवं बीट के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया
- विस्फोट से घर की छत उड़ी, लोगों का दिल दहला तथा हादसे में दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए
कल्यानपुर थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि विस्फोट के पहले घर में सिलेंडर फटने की आशंका है, लेकिन मुख्य कारण की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। विस्फोट में घर की उपरी छत पूरी तरह ढह गई और दूधिया की साइकिल व पीपा मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मिलकर घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला और धुआं शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बिजली न होने के कारण इसमें सफलता नहीं मिली। प्रधान रवि मिश्रा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच में जुटे हैं। फिलहाल हादसे की वजह का पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल पाएगा। यह हादसा त्योहारों के सीजन में पटाखा निर्माण की खतरों को फिर से उजागर करता है। जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जहां अवैध या लापरवाही भरी निर्माण प्रक्रिया से जानें गई हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई का ऐलान किया है। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। नूर मोहम्मद के परिवार में अब कोई सहारा नहीं बचा, जबकि उनका बेटा अलीशेर की जान बचाने के प्रयास जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता का भरोसा दिलाया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी एवं दो बीट कांस्टेबल को निलंबित करते हुए मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें