जमशेदपुर : एनएमएल के डॉ.रंजीत राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 सितंबर 2025

जमशेदपुर : एनएमएल के डॉ.रंजीत राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित

Dr-ranjeet-honored
जमशेदपुर, 27 सितम्बर ( शिवेंद्र सिंह )। जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय धातु प्रयोगशाला ( एनएमएल) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.रंजीत कुमार सिंह को खनिज संवर्धन और सतत खनिज विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए खनिज मंत्रालय ,भारत सरकार ने राष्ट्रीय भू -विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने डॉ.रंजीत को यह पुरस्कार नई दिल्ली में विगत दिनों प्रदान किया। डा. रंजीत सिंह को 2022 में सीएसआईआर टेक्नोलॉजी पुरस्कार तथा 2024 में रमन रिसर्च फेलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब महामहिम राष्ट्रपति महोदया के हाथों से मिले पुरस्कार से डॉ.रंजीत के परिजनों सहित पूरे एनएमएल में हर्ष का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं: