मधुबनी : ऑनलाइन आवेदन कर अब सीधे जिला पदाधिकारी से मिल सकेंगे नागरिक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

मधुबनी : ऑनलाइन आवेदन कर अब सीधे जिला पदाधिकारी से मिल सकेंगे नागरिक

  • प्रत्येक शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित होता है "जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम"

Janta-darbar-madhubani

मधुबनी, 12 सितम्बर (रजनीश के झा)। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आम नागरिकों की प्रशासन तक सीधी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *जिला पदाधिकारी मधुबनी आनंद शर्मा प्रत्येक शुक्रवार को समाहरणालय में "जनता दरबार के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में परिवादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते है।  इस कार्यक्रम में जिले के नागरिक सीधे डीएम से मिलकर अपनी समस्या या शिकायत रख सकते हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी, मधुबनी  ने अब इसके लिए एक ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू की है। इसके तहत जो भी नागरिक जिलाधिकारी से मिलना चाहते हैं, वे वेबसाइट http://jilajantadarbar.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। आवेदन दर्ज करते समय नागरिक को अपनी समस्या का संक्षिप्त विवरण और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद नागरिकों को निर्धारित तिथि पर डीएम जनता दरबार में बुलाया जाएगा, जहाँ वे अपनी बात सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं। यह व्यवस्था न केवल शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और गति लाएगी, बल्कि आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जिले के हर नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनना और यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कर अपनी शिकायत दर्ज करें और निर्धारित तिथि को जनता दरबार में उपस्थित होकर  अपनी बात रखें।

कोई टिप्पणी नहीं: