मधुबनी, 16 सितंबर (रजनीश के झा)। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने बिहार सरकार द्वारा मिथिला क्षेत्र की दीर्घकालिक उपेक्षा और स्थानीय उद्योगों के पुनर्जीवन में विफलता के विरोध में 17 सितंबर 2025 को राज्यव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम का ऐलान किया है। एमएसयू के मुख्य कार्डिनेटर राघवेंद्र रमण ने कहा कि बिहार सरकार की मिथिला विरोधी नीतियों के कारण दशकों से चीनी मिल, जूट मिल, सूत मिल एवं अन्य स्थानीय उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। इस नीति ने न केवल लाखों युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलने के लिए मजबूर किया है, बल्कि पलायन और आर्थिक पिछड़ेपन की समस्या को भी गहरा किया है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का प्रदेशव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इनकी पुनः शुरुआत के लिए बार-बार मांग करने के बावजूद राज्य सरकार उदासीन रही है, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी और आर्थिक संकट गहरा गया है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन सरकार से मांग करती है कि मिथिला क्षेत्र के बंद पड़े सभी उद्योगों को अविलंब पुनः चालू किया जाए और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। एमएसयू इस मुद्दे पर पूरे मिथिला क्षेत्र को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है और जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार, 16 सितंबर 2025
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : 17 सितंबर को मिथिला स्टूडेंट यूनियन करेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन
मधुबनी : 17 सितंबर को मिथिला स्टूडेंट यूनियन करेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें