सीहोर : तीर्थयात्रियों का स्वागत सम्मान, जयकारे के साथ धार्मिक यात्रा के लिए रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 सितंबर 2025

सीहोर : तीर्थयात्रियों का स्वागत सम्मान, जयकारे के साथ धार्मिक यात्रा के लिए रवाना

Piligrim-sehore
सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों को तिरूपति बालाजी रवाना किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य पार्षदों ने करीब 50 से अधिक यात्रियों को सीहोर से यात्री बस के द्वारा रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहाकि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को 24 सितंबर से 29 सितंबर तक तिरूपति की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सीहोर जिले के यात्रियों के लिए तिरूपति तीर्थ यात्रा ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन बुधनी है। सभी चयनित तीर्थ यात्री बुधनी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और बुधनी रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान तिरूपति बालाजी हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने तीर्थयात्रियों को रवाना करते हुए कहा कि प्रदेशवासी के लिए उत्तम सुख, निरोगी काया के संदेश को चरितार्थ करने के साथ राज्य सरकार मन की शांति, बुद्धि के विकास और आत्मिक आनंद के लिए भी कार्य कर रही है। तीर्थयात्रियों को रवाना कर उनके सफल यात्रा कर पुन: शहर में सकुशल लौटने की प्रभु से प्रार्थना की गई, वहीं नगर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करें इस हेतु सभी तीर्थयात्रियों से आग्रह किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: