- संजय जायसवाल का दुर्दिन आने वाला है इसलिए उछल रहे हैं, बिहार और दिल्ली में इनकी सरकार है जो करना है कर लें
- मोदी जी के बिहार आने पर बिहार की गरीब जनता के सैकड़ों करोड़ों रुपए खर्च कर सरकारी कर्मियों द्वारा भीड़ जुटाया जाता है
उन्होंने आगे भाजपा सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि वो मुझे सात जन्म में भी जेल नहीं भिजवा सकते। बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है, जो चाहें कर लें। बेतिया के लोग जानते हैं कि संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर नगर निगम की गाड़ियों की फर्जी बिलिंग होती है। सभी पेट्रोल पंप के मालिकों ने इसकी कंप्लेन की है। बेतिया नगर निगम के प्रोसीडिंग में इस फर्जीवाड़ा का जिक्र है। हम फिर से यह कह रहे हैं, हम गलत बोल रहे हैं तो हमपर केस कर दो, जेल भिजवा दो। वहीं प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी की पूर्णिया यात्रा में सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। पीएम जब भी आते हैं तब बिहार को कुछ नहीं मिलता, बल्कि गरीब जनता का सैकड़ों करोड़ रुपया खर्च होता है। सरकारी खर्च पर सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल सरकारी कर्मियों से भीड़ जुटाई जाती है। फिर भाजपा वाले अपनी पीठ ठोंकते हैं। प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा निकालने पर तंज करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है। इसी बहाने वो कम से कम घर से बाहर तो निकलेंगे। यह खुशी की बात है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें