राजनगर विधानसभा के सभी 350 मतदान केन्द्र हुए कवर
आज 37-राजनगर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन (MDV)* द्वारा अभियान का कार्य पूर्ण कर लिया गया। कुल 350 मतदान केन्द्रों को बूथ-स्तर तक जाकर कवर किया गया है। यहाँ अब तक 1620 मतदाताओं ने डमी मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की। मतदाताओं ने हाथों-हाथ (hands-on) अनुभव प्राप्त किया और देखा कि वोट डालने पर VVPAT से पर्ची कैसे निकलती है। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मतदाताओं ने इसे बेहद उपयोगी पहल बताया। इसी क्रम में आज 13 सितम्बर 2025 को 35-बिस्फी विधानसभा के बूथ संख्या 327, 328, 329, 336, 337, 341, 342, 354 और 355 पर कुल 130 मतदाताओं ने डमी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यहाँ उपस्थित महिला मतदाताओं ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से अब उन्हें मतदान के दिन किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। वहीं नए मतदाताओं ने भी आत्मविश्वास के साथ मतदान प्रक्रिया को समझा और इसे चुनाव आयोग की सराहनीय पहल बताया।
मतदाताओं की प्रतिक्रियाएँ
बूथ संख्या 328 की एक महिला मतदाता ने कहा – “पहले हमें मशीन चलाने में हिचक होती थी, लेकिन अब सब कुछ स्पष्ट और आसान लग रहा है।”
बूथ संख्या 341 के एक युवा मतदाता ने बताया – “हम पहली बार वोट डालेंगे। अब हमें बिल्कुल विश्वास है कि मतदान दिवस पर बिना गलती आत्मविश्वास से वोट डाल पाएँगे।”
EDC और MDV की भूमिका
EDC (EVM Demonstration Centre): अनुमंडल स्तर पर लगातार मतदाताओं को मशीन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
MDV (Mobile Demonstration Van): गाँव-गाँव और बूथ-स्तर तक पहुँचकर मतदाताओं को हैंड्स-ऑन डेमो कराया जा रहा है।
इन दोनों प्रयासों से मतदाताओं में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ रही है तथा शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राजनगर विधानसभा के सभी 350 बूथों को कवर करना इस अभियान की बड़ी सफलता है। जिला प्रशासन सभी मतदाताओं से अपील करता हैं कि वे इन अवसरों का लाभ उठाएँ और डमी मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान दिवस के लिए पूरी तरह तैयार रहें।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें