मधुबनी (रजनीश के झा)। जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज गुरुवार को पाटलिपुत्र स्थित कैम्प कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने लिस्ट जारी करने से पहले कहा कि पहले हम 51 नाम जारी कर रहे हैं। इनमें 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीट के उम्मीदवार हैं। आबादी के लिहाज से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए अति पिछड़ा वर्ग के 17, पिछड़ा वर्ग के 11, सामान्य वर्ग के 9 और अल्पसंख्यक वर्ग के 7 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं। इसके बाद वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने सभी उम्मीदवार के नामों की घोषणा की। जन सुराज पार्टी ने मधुबनी के 10 विधानसभा सीटों में से अभी सिर्फ एक सीट पर ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसमें बेनीपट्टी विधानसभा से परवेज आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी में अभी स्पष्ट किया है कि बाकी अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025
Home
बिहार
बिहार चुनाव
मधुबनी
मधुबनी : जनसुराज के बेनीपट्टी प्रत्याशी हुए फाइनल, परवेज आलम लड़ेंगे चुनाव
मधुबनी : जनसुराज के बेनीपट्टी प्रत्याशी हुए फाइनल, परवेज आलम लड़ेंगे चुनाव
Tags
# बिहार
# बिहार चुनाव
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
Labels:
बिहार,
बिहार चुनाव,
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें