- शहर हमारा है इसे घर की ही तरह साफ-सुथरा बनाए रखना है : भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा

सीहोर। शहर हमारा है इसे घर की ही तरह साफ-सुथरा बनाए रखना है, इसी भाव के साथ होने वाले निरन्तर करने होंगे, हमारी नगर पालिका प्रदेश में स्वच्छता के नाम पर अव्वल है और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षदों के अलावा नगर पालिका के अमले के द्वारा शहर को सुंदर और विकसित किया जा रहा है। उक्त विचार शहर के वार्ड क्रमांक पांच में गणेश मंदिर परिसर में साढ़े तीन लाख के कक्ष के भूमि पूजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहे। उन्होंने कहाकि हमारे सीहोर विधानसभा के विधायक सुदेश राय और प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं है और बिना भेदभाव के शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान हो रहा है। शनिवार को वार्ड क्रमांक पांच के पार्षद राजीव गुजराती सहित क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र के गणेश मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे साढ़े तीन लाख के कक्ष का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, राजेश मांझी, कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें