नई दिल्ली (रजनीश के झा)। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता पक्ष लोकतंत्र और संसदीय परंपरा एवं मर्यादा को खत्म करना चाहता है। सर्वदलीय बैठक में भाग लेने वाले गोगोई ने यह भी कहा कि संसद को "डिरेल करने" का प्रयास हो रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा, वायु प्रदूषण, मतदाता सूची की शुचिता सुनिश्चित करने, किसानों के मुद्दे और विदेश नीति पर चर्चा की मांग की है। गोगोई ने कहा, "लगता तो ऐसा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सत्ता पक्ष भारत के लोकतंत और संसदीय परंपरा एवं मर्यादा को खत्म करने पर तुला है।
रविवार, 30 नवंबर 2025
दिल्ली : लोकतंत्र और संसदीय परंपरा को खत्म करना चाहती है सरकार : गोगोई
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें