पटना : दिव्या गौतम ने लालू प्रसाद व राबड़ी देवी से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 नवंबर 2025

पटना : दिव्या गौतम ने लालू प्रसाद व राबड़ी देवी से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा

  • लालू प्रसाद के रोड में भी हुई शामिल

divya-gautam-meet-lalu-yadav
पटना 3 नवंबर (रजनीश के झा)। इंडिया गठबंधन समर्थित दीघा से भाकपा-माले की उम्मीदवार दिव्या गौतम ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी और बिहार की पूर्व और पहली महिला मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी से आज उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे दीघा में जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया. उनके साथ एमएलसी शशि यादव, राजद कार्यालय की प्रभारी मुकुंद सिन्हा आदि भी साथ थे. श्री लालू प्रसाद ने उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार पूरे बिहार में महागठबंधन की लहर है और बदलाव तय है. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. दीघा के मतदाताओं से उन्होंने अपील की कि 6 नवंबर को इवीएम के सीरियल नंबर एक पर तीन तारों वाले झंडा छाप पर बटन दबाकर दिव्या गौतम की जीत पर मुहर लगाएं और बिहार में श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने की गारंटी करें. श्रीमती राबड़ी देवी ने भी उन्हें अपना भरपूर प्यार देते हुए समर्थन दिया. दोपहर में श्री लालू प्रसाद जी के रोड शो में भी वे शामिल हुईं और दीघा की जनता से अपने लिए वोट मांगा.

कोई टिप्पणी नहीं: