सीहोर : ढोल बाजे डमरू नगाड़ा के साथ नगर भ्रमण करेंगे भगवान परशुराम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अप्रैल 2026

सीहोर : ढोल बाजे डमरू नगाड़ा के साथ नगर भ्रमण करेंगे भगवान परशुराम

Bhagwan-parsuram-sehore
सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में जगत पालक भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान शिव शक्ति के परम शिष्य चिरंजीवी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव  श्रद्धा, विश्वास,  उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा l मिडिया प्रभारी पंडित सुनील शर्मा व प्रियांशु दीक्षित ने बताया की आगामी 20 अप्रैल सोमवार को भगवान परशुराम जी का अभिषेक व महाआरती व 26 अप्रैल रविवार को भव्य रूप से चल समारोह शोभा यात्रा निकाली जायेगी । ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा ,धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा,चल समारोह अध्यक्ष पं. राजेश मोहन शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास,ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे,महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, युवा संघठन अध्यक्ष पं. रजत व्यास,चल समारोह युवा अध्यक्ष पं. तनिश त्यागी, रुपेश तिवारी ने सभी विप्र बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें l 26 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम चल समारोह शोभा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला खजांची लाइन से शाम 5 बजे शंख ध्वनि से प्रारंभ होगी l चिरंजीवी भगवान परशुरामजी  नगर भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे l शोभा यात्रा नमक चौराहा, सब्जी मंडी,गाड़ी अड्डा, भगवान परशुराम चौराहा कोतवाली, मेंन रोड, मां कालका मंदिर,पान चौराहा,बड़ा बाजार, अटल चौक, मनकामेश्वर मंदिर से होकर बाल विहार ग्राउंड पहुंचेगी l शोभा यात्रा में बैंड बाजे,ढोल,नगाड़ा, डमरू चलीत झांकियां अखाड़े आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे l

कोई टिप्पणी नहीं: