मुंबई : वरुण धवन–डेविड धवन की जोड़ी फिर तैयार, फैमिली एंटरटेनमेंट का नया अध्याय शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

मुंबई : वरुण धवन–डेविड धवन की जोड़ी फिर तैयार, फैमिली एंटरटेनमेंट का नया अध्याय शुरू

Devid-dhawan
मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर नई हलचल देखने को मिल रही है, जहां टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस में अपनी रणनीतिक वापसी का ऐलान किया है। इस नई शुरुआत का आगाज़ कंपनी अपने बहुप्रतीक्षित इन-हाउस प्रोजेक्ट ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ करने जा रही है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे जैसे लोकप्रिय सितारों से सजी यह फिल्म, डेविड धवन के निर्देशन में बनी एक हल्की-फुल्की, मनोरंजक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कॉमेडी, रोमांस और मास अपील का परफेक्ट मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म के साथ ही टिप्स फिल्म्स एक मजबूत और व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति के जरिए देशभर में अपनी पकड़ को और सशक्त करने जा रही है। कंपनी का उद्देश्य शहरी मल्टीप्लेक्स से लेकर छोटे शहरों के सिनेमाघरों तक हर दर्शक तक पहुंच बनाना है। गर्मियों से पहले के अनुकूल रिलीज़ विंडो में आ रही यह फिल्म, न केवल दर्शकों को हंसी और रोमांस का डबल डोज देने के लिए तैयार है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: