मुंबई : इंदौर की डॉक्टर बनीं ब्यूटी क्वीन: डॉ. इशिता जोशी की जीत ने रचा नया इतिहास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

मुंबई : इंदौर की डॉक्टर बनीं ब्यूटी क्वीन: डॉ. इशिता जोशी की जीत ने रचा नया इतिहास

Dr-ishita-joshi
मुंबई (अनिल बेदाग) : कभी ऑपरेशन थिएटर में सर्जिकल स्किल्स से ज़िंदगियां संवारने वाली और अब रैंप पर आत्मविश्वास से चमक बिखेरने वाली डॉ. इशिता जोशी ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो पेशे और पैशन के खूबसूरत संगम को दर्शाती है। इंदौर की इस प्रतिभाशाली स्त्री रोग विशेषज्ञ ने प्रतिष्ठित ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ़ इंडिया सीजन 3’ में ‘प्रिंसेस कैटेगरी’ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने शहर, बल्कि पूरे मेडिकल समुदाय को गौरवान्वित किया है। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने उन्हें ताज पहनाया, जिससे यह पल और भी खास बन गया। मध्य प्रदेश के छोटे से शहर नीमच से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी है। एमबीबीएस, एमएस और कई उन्नत सर्जिकल डिग्रियों से लैस डॉ. इशिता जोशी एक कुशल लैप्रोस्कोपिक सर्जन और कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजिस्ट हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ-साथ यह उपलब्धि यह भी दर्शाती है कि आज की महिलाएं अपने करियर के साथ-साथ अपने सपनों को भी उतनी ही मजबूती से जी रही हैं। अपनी जीत पर उन्होंने कहा, “यह मंच महिलाओं की शक्ति, बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व का उत्सव है। मैं गर्व महसूस करती हूं कि मुझे इंदौर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।” डॉ. इशिता जोशी की यह उपलब्धि न केवल युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि आत्मविश्वास और जुनून के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: