राँची : पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के लिए खास ऑफर्स, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

राँची : पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के लिए खास ऑफर्स,

Jwellary-offer-ranchi
राँची , 14 अप्रैल : सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स, जो भारत में जाना-पहचाना ज्वेलरी रिटेल ब्रांड है और 85 वर्ष से ज्यादा की विरासत को जीवंत रखे हुए है, पूर्वी भारत में अपने शोरूम्स की संख्या के मायने में सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर है। देशभर में इसके 200 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। ब्रांड अब अपने नए 'बैंगल उत्सव' की शुरुआत करने जा रहा है, साथ ही पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष ऑफर्स भी पेश कर रहा है। ये दोनों त्यौहार पश्चिम बंगाल और सम्पूर्ण भारत में बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं और परंपरा के अनुसार इस दौरान सोना और अन्य कीमती धातुएँ खरीदना काफी शुभ माना जाता है, जो कि सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। 85 वर्ष से भी अधिक समय के इस सफर का जश्न मनाते हुए, सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स अपने उन कारीगरों को भी सम्मान देता है, जो हर फिलिग्री, नक्काशी और डायमंड सेटिंग करके अपनी मेहनत और हुनर के दम पर हर ज्वेलरी को खास बनाते हैं।


सेन्को का 'बैंगल उत्सव' आज के भारतीय युवाओं की उस सोच को दर्शाता है, जो उनके हाथों के माध्यम से व्यक्ति होती है, जिसमें जीवन जीने का अंदाज़ है, आगे बढ़ने का जज़्बा है और अपनी बात कहने का आत्मविश्वास है। इस कैंपेन को दो अलग कहानियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जो पूरी तरह हाथों की भाषा में कही गई हैं। पहली कहानी एक युवा महिला की है, जिसके हाथ सोचते हैं, खोजते हैं, अपनी बात रखते हैं और आगे बढ़ते हैं। दूसरी कहानी एक युवा पुरुष की है, जिसके हाथ सुबह की शुरुआत से लेकर दिनभर की मेहनत और जिम्मेदारियों को संभालते हैं और दिन के अंत तक की उसकी यात्रा को दर्शाते हैं। यहाँ हाथ ही इस पूरी कहानी के असली किरदार बनकर सामने आते हैं, जो इस पीढ़ी की सोच और आत्मविश्वास का उदाहरण पेश करते हैं। इस पूरे विचार का एकमात्र संदेश है, "मेरी जिंदगी मेरे हाथों में"। बैंगल उत्सव के माध्यम से इन हाथों को वही पहचान और महत्व दिया गया है, जिसके वे हकदार हैं।


इस वर्ष बैंगल उत्सव के लॉन्च पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर और हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिज़ाइन, जोइता सेन ने कहा, "हमें 10,000 से ज्यादा बैंगल डिज़ाइन्स का बड़ा कलेक्शन पेश करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें इस सीज़न के लिए 500 नए डिज़ाइन्स भी शामिल हैं। इस कलेक्शन के माध्यम से हम आत्मविश्वास और अपनी पहचान को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। किस्मत हमेशा हमारे हाथ में नहीं होती, लेकिन हम स्वयं को कैसे व्यक्त करते हैं, यह हमारे हाथ में है। हमारे मॉडर्न और स्टाइलिश बैंगल्स इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वे इन्हें पहनने वालों के हाथों को हर दिन आत्मविश्वास और अलग पहचान दें।" सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ सुवंकर सेन ने कहा, "इस वर्ष बैंगल उत्सव में हम गर्व के साथ बैंगल, ब्रेसलेट, चार्म्स, चूर, बाला, पोला और शंखा जैसे कई तरह के डिज़ाइन्स पेश कर रहे हैं, जिन्हें सोने, हीरे और प्लैटिनम से तैयार किया गया है। 30,000 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ यह कलेक्शन हर बजट और पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कि परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का बहुत ही खूबसूरत मेल है। सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स में हम पारंपरिक कारीगरी की खूबसूरती को बनाए रखते हुए, मॉडर्न लग्ज़री को नए तरीके से पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि हमारे लिए हर ज्वेलरी पीस सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि एक खास पहचान है।" सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल, 2026 तक अपने सभी शोरूम्स में ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स पेश कर रहा है, जो कि 5 अप्रैल, 2026 से जारी है।


इस वर्ष के खास ऑफर्स में शामिल हैं:

गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर प्रति 10 ग्राम पर 10,000 रुपए की छूट, पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती, डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक की छूट, डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट, प्लैटिनम ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 15% तक की छूट, इस वर्ष के कलेक्शन में मेकिंग चार्ज की शुरुआत सिर्फ 6% से हो रही है।


ग्राहकों के लिए कुछ खास रिवॉर्ड्स भी रखे गए हैं:

20,000 रुपए (टैक्स से पहले) की गोल्ड ज्वेलरी की खरीदी पर 100 रुपए का कूपन, 20,000 रुपए (टैक्स से पहले) की डायमंड ज्वेलरी की खरीदी पर 150 रुपए का कूपन


इसके अलावा, 5 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 तक 50,000 रुपए या उससे ज्यादा की खरीदी के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को प्रति कार्ड 7,500 रुपए तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। ग्राहक सभी शोरूम्स पर जाकर नए डिज़ाइन्स देख सकते हैं या वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं:

कोई टिप्पणी नहीं: