सीहोर : नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया शहरी आजीविका केन्द्र की वेबसाईट का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

सीहोर : नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया शहरी आजीविका केन्द्र की वेबसाईट का शुभारंभ

  • वेबसाइट पर विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं रोजगार अवसरों की समस्त जानकारी एक ही प्लेटफॉम पर उपलब्ध होगी-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

Nagar-palika-sehore
सीहोर, नगर पालिका परिषद के अतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित सिटी लाइवलीहुड सेंटर सीएलसी सीहोर, जिसे संस्था इमैजिन ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है, द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से शहर के नागरिकों को संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं रोजगार अवसरों की समस्त जानकारी एक ही प्लेटफॉम पर उपलब्ध होगी। साथ ही, आज से ही  3 दिवसीय टेलीकॉलर प्रशिक्षण कार्यक्रमÓ हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं रोजगार की तलाश कर रहे हितग्राहियों के लिए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रभावी संचार कौशल, ग्राहक सेवा, कॉल हैंडलिंग तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, साथ ही उन्हें टेलीकॉलर के रूप में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को कुछ मामलों में घर से कार्य करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी सुविधा अनुसार कार्य कर सकें।


सीहोर नगर के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत

नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अपने विस्तृत संदेश में कहा,  'सीहोर नगर के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। शुरू की गई यह वेबसाइट न केवल योजनाओं की जानकारी को सरल और सुलभ बनाएगी, बल्कि पारदर्शिता और पहुंच को भी बढ़ाएगी। 3 दिवसीय टेलीकॉलर प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अत्यंत उपयोगी पहल है, जो कम समय में युवाओ को रोजगार के लिए तैयार करेगी। विशेष रूप से महिलाओं और ऐसे युवाओं के लिए, जो घर से काम करना चाहते हैं, यह एक सुनहरा अवसर है। हमारा प्रयास है कि नगर के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को कौशल विकास और आजीविका के अवसरों से जोड़ा जाए। आने वाले समय में प्रस्तावित हैंडीमैन सर्विस ऐप और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्थानीय व्यवसायों, स्ट्रीट वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों के लिए नई संभावनाएं खोलगे। इससे 'वोकल फॉर लोकलÓ और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नगर के सभी युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पहल से जुड़ें, प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने भविष्य को सशक्त बनाएं। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर सिंह ने कहाकि यह पहल डिजिटल सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वेबसाइट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी और उन्हें लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।


सीहोर के संचालक अमोल पोहेकर ने बतायावेबसाइट लॉन्च के साथ ही हमने टेलीकॉलर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हमारा उद्देश्य युवाओं को कम समय में उपयोगी कौशल प्रदान कर उन्हें आय के अवसरों से जोड़ना है। आने वाले समय में हम असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक  'हैंडीमैन सर्विस मोबाइल ऐपÓ तथा स्व सहायता समूहों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्थानीय व्यवसायों के लिए एक  'ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मÓ भी लॉन्च करेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर नितिन तिवारीÓ एवं  डॉ. श्रीमतो जागृति चौहान सहित संस्था की ओर से संजना तिवारी, अमन नामदेव, स्वयं दरबार तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की। यह पहल शहर के युवाओं को नए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: