सीहोर : वर्ल्ड हेल्थ वर्कर वीक पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

सीहोर : वर्ल्ड हेल्थ वर्कर वीक पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

Anganwadi-sehore
सीहोर, 09 अप्रैल,  महिला एवं बाल विकास विभाग और नयी दिशा संस्थान द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके मौजूदा ढांचे के माध्यम से सशक्त बनाने और विकास में देरी वाले बच्चों को बेहतर सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आईसीडीएस के अंतर्गत “सारथी” प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड हेल्थ वर्कर वीक के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण एवं निष्ठा का सम्मान करना था। साथ ही, उन्हें परिवारों के सशक्त "सारथी" के रूप में और अधिक सक्षम बनाना था, ताकि वे समाज के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचा सकें। इस अवसर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर श्रीमती प्रियंका राय दिवान, श्रीमती सारिका राठौर,सारथी टीम एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: